{"_id":"688ca028fbca2b486804bd6d","slug":"bareilly-murder-case-accused-girlfriend-mannat-arrested-she-incited-the-lover-to-murder-2025-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुनो... उसे या मुझे; अब खोला ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के हत्यारोपी ओमसरन की प्रेमिका मन्नत गिरफ्तार, कहा था- एक को चुनो... उसे या मुझे; अब खोला ये राज
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:49 PM IST
सार
Bareilly Murder Case News: बरेली के चर्चित अमरवती हत्याकांड में आरोपी मन्नत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अमरवती के हत्यारोपी पति ओमसरन की प्रेमिका है। पूछताछ में ओमसरन ने उसका नाम लिया था। इसके बाद मन्नत की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी ओमसरन और उसकी प्रेमिका मन्नत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bareilly News: बरेली में अमरवती हत्याकांड के आरोपी पति ओमसरन की गिरफ्तारी के बाद आंवला थाना पुलिस ने उसकी प्रेमिका मन्नत को भी गिरफ्तार कर लिया। मन्नत बरेली के करगैना की निवासी है। वह यहां ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ओमसरन ने बताया था कि उसने मन्नत से प्रेम विवाह कर लिया था, पर लेकिन घर लाने के लिए पुराने ख्यालों की अमरवती को रास्ता से हटाना जरूरी था। उसने दावा किया कि मन्नत ने ही उसे पत्नी की हत्या के लिए उकसाया। उसने कहा था कि दोनों में से एक को चुन लो। उसने साजिश रचकर बुधवार रात बांके से प्रहार कर अमरवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाशों द्वारा लूट और हत्या की कहानी बताई, लेकिन पुलिस ने 15 घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मन्नत
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ओमसरन शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मन्नत से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई, जो बाद में प्रेम में बदल गई। मन्नत के मुताबिक उसका पति से विवाद चल रहा है। वह दो बच्चों के साथ रह रही है। उसने बताया कि ओमसरन ने करगैना में अलग कमरा दिलाकर उसे लिव इन में रखता था।
3 of 6
आरोपी ओमसरन, उसकी प्रेमिका, मृतका अमरवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मन्नत ने बताया कि ओमसरन ने उससे वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटा देगा और फिर उसे अपना लेगा। हालांकि मन्नत ने सफाई दी कि हत्या की साजिश में उसकी कोई भूमिका नहीं है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मन्नत को फिलहाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी बच्चों को फिलहाल पड़ोसियों या रिश्तेदारों के पास रखा जाएगा। उसके पहले पति से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमरवती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
यह है घटना
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी ओमसरन मौर्य की ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा में है। बुधवार आधी रात में ससुराल से बाइक लेकर अपने घर जा रहे ओमसरन ने पत्नी अमरवती की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी थी। उसने घटना को बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 15 घंटों में ही सच्चाई का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
अमरवती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ने खुद ही दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमसरन के कपड़े फटे हुए मिले। उसके सीने पर खरोंच व पसलियों पर लालिमा के निशान थे। जबकि पत्नी का शव सड़क पर रक्तरंजित हालत में पड़ा था। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के सामने ओमसरन ने यही कहानी दोहराई। पुलिस ने बरसात के बीच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाई। फिर शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। पुलिस ओमसरन को साथ ही आंवला कोतवाली ले आई। वहां उसने अज्ञात बदमाशों पर जेवर व नकदी लूट की वजह से पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।